फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छैला-नेरीपुल-गिरीपुल-कुमारहट्टी सड़क 203.52 करोड़ से सुधरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर और शिमला की प्रमुख छैला-नेरीपुल-गिरीपुल-कुमारहट्टी सड़क की दशा 203.52 करोड़ रुपये की लागत से सुधारी जाएगी। केंद्रीय योजना सीआरआईएफ के तहत इस सड़क के लिए राशि स्वीकृत हो गई है।
योजना के तहत छैला से सनौरा तक 36 किलोमीटर सड़क को डबल लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा चार पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। सनौरा से आगे सड़क पहले ही डबल लेन है। ऐसे में पूरी सड़क डबल लेन होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

फल सीजन के दौरान जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू और पुलबाहल क्षेत्रों का सेब इसी मार्ग से होकर गुजरता है। मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की हालत काफी खराब है और आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और उन्हें बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगू राम मुसाफिर समेत क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया है। अधिशासी अभियंता पवन गर्ग ने बताया कि विभाग की ओर से भेजी गई डीपीआर स्वीकृत हो गई है। 203.52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने से सड़क की दशा में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें