पांवटा साहिब में शतरंज में विजेता की ट्राफी हासिल करती द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल की छात्रा। संवाद
द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने जीती तीन ट्राफियां और नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल पांवटा साहिब के छात्रों ने जीएम किड्स शतरंज अकादमी की ओर से आयोजित इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपना दबदबा बनाया। स्कूल चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्कूल की टीम ने इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता में बढि़या प्रदर्शन करते हुए तीन ट्रॉफी और नकद राशि प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक गर्व का क्षण है जो कि द एरुडाइट वर्ल्ड स्कूल को साझा करने के लिए है कि छात्रा दृष्टि चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा तेजस्विनी डांगवाल ने अंडर-15 में पहला स्थान हासिल और काव्या पाल ने अंडर-11 में तीसरा स्थान हासिल किया।
द एरुडाइट वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने तीन ट्राफियां और नकद पुरस्कार जीते हैं। इस अवसर पर टूर्नामेंट के सचिव सुनील कपूर आदि उपस्थित रहे।
-संवाद