फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फार्मेसी की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कालाअंब की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। संवाद
विज्ञापन
फार्मेसी की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

हिमालयन शैक्षणिक संस्थान में खेल प्रतियोगिता आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब स्थित हिमालयन शैक्षणिक संस्थान में अंतर विभागीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण क्रिकेट मैच रहा। इसमें हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की टीम ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


निदेशक अकादमी डॉ. जोगिंद्र सिंह, निदेशक प्रबंधन विभाग डॉ. गुरपाल सिंह और प्रधानाचार्य शाहिना अंसारी ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. गुरपाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन का पालन करना भी सिखाते हैं। खेलों से खिलाड़ियों के मन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने की दृढ़ भावना होती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन


....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें