शतरंज में समृद्ध और कैरम में अर्णव बना विजेता
एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में इंडोर खेल स्पर्धा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंंसी
ददाहू (सिरमौर)। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में इंडोर खेल स्पर्धा आयोजित की गई। इस दौरान शतरंज, कैरम और लुड्डो स्पर्धा हुई।
शतरंज के अंडर-19 वर्ग में समृद्ध ने विनायक और अंडर-14 वर्ग में ओजस ने सर्वांश को पराजित कर जीत हासिल की। अंडर-14 छात्रा वर्ग में वर्णिका ने तनुज्ञा को हराकर जीत हासिल की।
कैरम की अंडर-19 स्पर्धा में कृष्णा ने प्रथम व यश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में युक्ति ने प्रथम व अक्षिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कैरम की अंडर-14 छात्र वर्ग में अर्णव ने आर्या तोमर को पटकनी दी।
लुड्डो में अंडर-19 छात्रा वर्ग में भावना ने स्नेहा और छात्र वर्ग में राहुल ने अंकुश को हराकर जीत हासिल की। छात्रों की अंडर-14 वर्ग में नमन पहले व आर्या तोमर दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रगति प्रथम व सिमरन द्वितीय स्थान पर रही।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मानसिक व बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनको मनोरंजन प्रदान करना है।
संवाद