फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में निकाला गया चेहल्लुम का मातमी जुलूस

विज्ञापन
नाहन में चेहल्लुम के जुलूस के दौरान मातम मनाते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन



मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में पढ़े मर्सिए
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हजरत इमाम हुसैन की शहादत और उनके परिवार के 72 सदस्यों की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर में चेहल्लुम का मातमी जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मर्सिए पढ़े और मातम किया।
विज्ञापन

मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी नाहन के प्रधान कैप्टन सलीम अहमद, प्रदेश के उपाध्यक्ष शकील अहमद शेख, अंजुमन इस्लामिया के प्रधान बॉबी अहमद ने बताया कि रविवार को गुन्नुघाट से दो बजे चेहल्लुम का जुलूस शुरू हुआ, जो रानीताल होते हुए कच्चा टैंक मस्जिद के समीप करबला में पहुंचा। यहां पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। इसके बाद समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी और ताजिये को वापस अपने स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें