चूड़ेश्वर सेवा समिति का 25 फरवरी को होगा सालाना अधिवेशन
सतौन। चूड़ेश्वर सेवा समिति के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोलन में हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के मुख्य संस्थापक प्रो. अमर सिंह चौहान ने की। बैठक में मंदिर समिति चूड़धार के अध्यक्ष और चौपाल के एसडीएम नारायण सिंह चौहान विशेष तौर पर मौजूद रहे।
बैठक में सालाना अधिवेशन के बारे में चर्चा की गई। आंजभोज में 25 फरवरी को सालाना अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समिति ने हरिद्वार में एक सराय बनाने का भी निर्णय लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ने कहा कि 11 अक्तूबर 2024 को चूड़धार में शांत पर्व का आयोजन किया जाएगा।