-औद्योगिक प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली अपनाने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा साहिब इकाई के गोंदपुर स्थित सभागार में शुक्रवार को एनएबीएल प्रत्यायन पर गुणवत्ता यात्रा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के उप निदेशक प्रसून मिश्रा, सह निदेशक श्रुति गुप्ता, पल्लवी जोशी व नितिन त्यागी ने विभिन्न सत्रों में एनएबीएल मान्यता प्रक्रिया, इसके लाभ, आवश्यक दस्तावेज, गुणवत्ता नियमावली और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एनएबीएल कंसल्टेंट शिशिर कुमार बसेर और जोगिंद्र चहल ने प्रस्तुति के माध्यम से परीक्षण प्रयोगशालाओं के एनएबीएल प्रत्यायन की प्रक्रिया और लाभ बताए तथा प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए एनएबीएल मान्यता के महत्व, तकनीकी दक्षता, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुपालन और परीक्षण परिणामों की विश्वसनीयता के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में रामलाल कच्छावा, पीके गर्ग, हरप्रीत सिंह, प्रदीप राणा, मृत्युंजय, केहर सिंह चौहान, समीर शर्मा, उज्ज्वल, हीना, विजय शुक्ला, बसंत राणा, मनीष पाल, मुस्कान नाग, भूमिका और रविकांत सहित बीआईए के सदस्य, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और परीक्षण प्रयोगशालाओं के तकनीशियन मौजूद रहे। समापन पर सतीश गोयल ने सभी का आभार जताया।
गोंदपुर में एनएबीएल प्रत्यायन पर गुणवत्ता यात्रा जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते औद्योगिक इकाइय