फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ में वाहनों की पार्किंग को लेकर लिये कठोर निर्णय

विज्ञापन
पुलिस थाना राजगढ़ में बैठक के बाद सड़क सुरक्षा क्लब के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


राजगढ़ में वाहनों की पार्किंग को लेकर लिए कठोर निर्णय

उल्लंघन करने वालों के काटे जाएंगे चालान, होगी कार्रवाई

विवेक शर्मा अध्यक्ष और अनुज बने सड़क सुरक्षा क्लब के उपाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस थाना राजगढ़ में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता डीएसपी वीसी नेगी ने की। बैठक में विवेक शर्मा को क्लब का अध्यक्ष और अनुज को उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान राजगढ़ बाजार में यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में गर्मियों के दौरान लोडिंग-अनलोडिंग का समय सुबह 8 बजे से पहले और शाम 8 बजे के बाद निर्धारित किया गया। लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान एक समय में केवल एक वाहन खड़ा करने की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यू बस स्टैंड के बाहर किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। न्यू बस स्टैंड से ऊपर की ओर बाईं तरफ पिकअप वाहनों के लिए चिह्नित स्थान पर ही पिकअप खड़ी की जाएंगी। इसी तरह, गैस गोदाम के आगे टैक्सी पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर ही टैक्सियां खड़ी करने के निर्देश दिए गए।

बाजार में किसी भी स्थान पर वाहन 15 से 20 मिनट से अधिक समय तक खड़ा नहीं किया जाएगा। जहां सड़क संकरी है या यातायात बाधित होने की आशंका है, वहां वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। एसबीआई के नीचे से शिरगुल चौक और शिरगुल चौक से पुराने बस स्टैंड तक वाहनों को अधिकतम 15-20 मिनट के लिए ही खड़ा किया जा सकेगा।

शिरगुल चौक से ऊपर की ओर बाइकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके सामने उपलब्ध स्थान पर भी निर्धारित समय के भीतर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पुराने बस स्टैंड में विपरीत तरफ पर निर्धारित स्थान पर लगभग 5-6 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। यूको बैंक से गुरुद्वारा तक संकरे मार्ग पर पार्किंग से बचना होगा। बैंक या अन्य आवश्यक कार्य के लिए वाहन खड़ा करना जरूरी होने पर उसे अधिकतम 5-10 मिनट के लिए और केवल एकल पंक्ति में खड़ा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


दोहरी पंक्ति में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। नगर पंचायत कार्यालय के साथ कई वाहन स्थायी रूप से दिन-रात खड़े रहते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पंचायत कार्यालय के साथ वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस और रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य बाजार का नियमित निरीक्षण करेंगे। पुलिस और सड़क सुरक्षा क्लब ने दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बैठक में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी कुलवंत, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, राकेश मैनी, दिनेश आर्य, आशा प्रकाश, प्रदीप शर्मा, नितिन भारद्वाज, शिव वोहरा व रणजोत ठाकुर उपस्थित रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें