फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं को दिलाई शपथ

विज्ञापन
नाहन के माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्याति​थि और नर्सिंग की छात्रा
विज्ञापन
नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं को दिलाई शपथ
विज्ञापन

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में समारोह का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में बुधवार को 14वें लैंप लाइटनिंग और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। काॅलेज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि, जबकि प्रो. अमर सिंह चौहान और डॉ. सुरेश जोशी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य रिजी गीवर्गीस भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने गणेश वंदना से की। इस दौरान फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित लघु नाटिका छात्राओं की ओर से प्रस्तुत की गई। नर्सिंग पवित्र शिशु के जन्म के दौरान मां की भूमिका भी अदा करती हैं। यह दुनिया भर में सम्माननीय है। फ्लोरेंस नाइटेंगल ने मदर टेरेसा यूनिवर्स के रूप में मां की भूमिका निभाकर इस को सर्वोच्च बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नर्स के रूप में महिला शक्ति मानवता की सच्ची सेवा में लगी है। नर्स वर्तमान में अपने पेशे में पूर्णत: समर्पित है। यह समर्पण की भावना उन्हें नर्सिंग के पेशे के उच्च मूल्यों से जोड़ती हैं। इस मौके पर नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्राओं ने लैंप लाइटिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया और नर्सिंग के प्रति शपथ ग्रहण की।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें