फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल नेगी की मौत मामले की सीबीआई जांच कराएं : बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने पांवटा में कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले की भाजपा ने सीबीआई जांच करवाने की मांग की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पांवटा साहिब में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान विमल नेगी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदेश भाजपा सड़कों पर उतर गई है। पांवटा साहिब में भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, राजगढ़ की विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, नारायण सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान विमल नेगी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए गंभीर कई सवाल उठाए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और विमल नेगी के परिवार से सच छिपाया जा रहा है। प्रदेश सरकार मामले को ढकने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा विमान नेगी के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए विधानसभा से लेकर सड़कों तक प्रयास करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच से ही पूरा सत्य सामने आ सकेगा।
पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विमल नेगी की संदिग्ध मौत के राज छिपाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विमल नेगी ईमानदार और कर्मठ अधिकारी थे। ऐसे में आखिर उनको आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए किसने मजबूर किया? इस बात का पता लगाया जाना बेहद जरूरी है। हर हाल में विमल नेगी के परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, बिजेश गोयल, सतीश शर्मा, कपिल वर्मा व पवन चौधर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें