फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लोक अदालत में 10,396 में से 1,081 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़ और शिलाई न्यायालयों में लगीं लोक अदालतें, 4,69 करोड़ रुपये की वसूली
विज्ञापन

एमवी एक्ट के तहत 680 और पोस्ट-लिटिगेशन के 356 केस निपटाए
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के समस्त न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश जसवाल ने की। इस दौरान सत्र न्यायालय नाहन, अतिरिक्त सत्र न्यायालय पांवटा साहिब सहित राजगढ़ और शिलाई न्यायालय में 10,396 मामले आए। इनमें से 1,081 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। लोक अदालत में 4,69,08,628 रुपये की राशि का निपटारा और वसूली की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नव कमल ने बताया कि मामलों को निपटाने के लिए 10 बेंच गठित की गई थीं। सबसे अधिक मोटर वाहन अधिनियम के तहत करीब 680 केसों का निपटारा किया गया। इनमें करीब 11.60 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, प्री-लिटिगेशन के 37 केस निपटाकर करीब 1 लाख रुपये और पोस्ट-लिटिगेशन के 356 केसों का निपटारा कर करीब 4 करोड़ रुपये की वसूली की गई। लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्लेम, बैंक वसूली, किरायेदारी विवाद, मोबाइल और केबल नेटवर्क से जुड़े प्रकरण, आयकर व अन्य वित्तीय संस्थाओं के मामले, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, राजस्व, श्रम से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। इससे लोगों के बहुमूल्य समय और धन की बचत होती है। इस दौरान विभिन्न पक्षों में आपसी सहमति से मामले निपटाए जाने पर आपसी संबंध भी ठीक रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें