फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडी के पैसे निकालने पर पति के खिलाफ केस

विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अपनी पत्नी के आरडी खाते से पैसे निकालना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने इस संदर्भ में पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने उसके आरडी खाते से तीन बार करीब दस हजार रुपये बिना उसकी सहमति से निकाल लिए। अपने पति के अलावा महिला ने एक अन्य शख्स पर भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाहन थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2006 में उसके नाम से एक आरडी शुरू की गई थी। महिला ने आरडी नंबर और बचत खाता का नंबर पुलिस को देते हुए कहा है कि उसके पति और एक अन्य शख्स ने उसकी सहमति के बिना ही उसके खाते से 371, 7289, 2671 रुपये की राशि निकाल ली। एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकयत पर भादंसं की धारा 406, 465, 420, 468, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें