डिग्री कालेज ददाहू में करियर काउंसलिंग में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
डिग्री कॉलेज ददाहू में हुआ कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू में कॅरिअर काउंसलिंग और मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के सौजन्य से तीन दिवसीय कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार कि नौकरियों के अवसरों को लेकर व्यापक कॅरिअर मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें प्रभावी ढंग से अपने भविष्य की योजना बनाने में मदद करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा ने किया जबकि प्राध्यापक डॉ. मिला राम चौहान ने कार्यक्रम के संगठन और क्रियान्वयन की भूमिका को निभाया। इन तीन दिनों में छात्रों को स्नातक से पहले, स्नातक के बाद और मास्टर डिग्री के बाद उपलब्ध विभिन्न नौकरी के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। उनकी कॅरिअर काउंसलिंग की गई। इसके अलावा विभिन्न नौकरी के अवसरों से परिचित कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता नंदलाल शर्मा, कॉलेज की छात्रा मिनाक्षी सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी विशेष मार्गदर्शन किया।
-संवाद