रचित और इशिता को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन ने मनाया वार्षिक खेल दिवस
अटलांटिक सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन के खिताब से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन ने चंबा मैदान में वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया। इसका शुभारंभ जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा ने किया।
इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। इसमें मार्शल आर्ट में भव्या ने स्वर्ण, परिधि ने रजत और पूर्वी कश्यप ने कांस्य पदक जीता। कबड्डी में अटलांटिक व पेसिफिक सदन विजयी रहा। रस्साकशी में कंपटीशन टीम के छात्र विजयी रहे।
50 मीटर दौड़ में शौर्य, आदर्श और आयुष, छात्राओं में रिधिमा, गुंजन व कनिष्का, छात्रों की 100 मीटर दौड़ में लविश, सत्यम व उत्कर्ष, छात्रा वर्ग में जारा, रिधिमा व पूर्वी, सेक दौड़ में तनिष्क, धैर्य व ध्रुव और छात्रा वर्ग में सैकृति, आरुषि व कृत्तिका, तीन टांग दौड़ स्पर्धा में नव्या व रिधिमा, जागृति और तृप्ति और एंजेल व वंशिका ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
चम्मच दौड़ में आदर्श, वैभव व प्रेम, छात्रा वर्ग में गुंजन, रोनिका व आराध्या, और मटका दौड़ में आरूषि, खनक व सोमीक्षा, जलेबी दौड़ में शिवांश, हुसैन व प्रेम ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
छात्र व छात्रा वर्ग की बैडमिंटन में आर्कटिक सदन अव्वल रहा। लंबी कूद में गुनगुन व शिव पहले, मेघा व निशांत दूसरे और हिमांशी व प्रियम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का समापन अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा ने किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें अटलांटिक सदन को ओवर ऑल ट्राॅफी और इंडियन सदन को रनरअप ट्राॅफी प्रदान की गई।
जबकि रचित और इशिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर कॅरिअर अकादमी स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी, मुख्य निदेशक मनोज राठी व ललित राठी, प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी मौजूद रहे।