सनारा नैरीपुल सड़क पर गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
सनौरा-नैरीपुल सड़क पर पैरवी पुल की रैलिंग तोड़ते हुए एक कार नदी में गिर गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस थाना राजगढ़ के अतिरिक्त थाना प्रभारी प्रभारी बीरू अहमद ने बताया कि रविवार दोपहर बाद कार नंबर एचपी-10- 7929 नैरी पुल से सोलन की ओर जा रही थी।
पैरवी पुल पर पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई। उन्होंने बताया कि पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार अचानक नदी में जा गिरी। गाड़ी में सवार राजेंद्र (55) निवासी रोहड़ू ने सोलन जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल विपिन (39) निवासी रोहड़ू को उपचार के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर नाजुक हालत के चलते उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना मामले की जांच की जा रही है।