फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लोगों को किफायती दरों पर मिलेगी जलपान की सुविधा

विज्ञापन
रेणुका विकास बोर्ड द्वारा बनाई गई कैंटीन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किफायती दरों पर अब जलपान की सुविधा मिलेगी। रेणुका विकास बोर्ड ने मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर एक कैंटीन को स्थापित करके उसे ठेके पर दे दिया है। इससे बोर्ड को 2.20 लाख रुपये की वार्षिक भी अर्जित होगी।
रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं उप जिलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में आयोजित हुई बोली प्रक्रिया में तीन ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। बोर्ड की ओर से कैंटीन की धरोहर राशि एक लाख रुपये तय की गई थी लेकिन बेडोन निवासी देवांश गोयल ने 2,20 लाख की सर्वाधिक बोली लगाकर कैंटीन को अपने नाम किया। ठेकेदार ने रविवार से ही इस कैंटीन का संचालन शुरू भी कर दिया।
विज्ञापन

रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं उप जिलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि बोर्ड द्वारा मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर करीब 4.50 लाख की लागत से आधुनिक (फैब्रिक) कैंटीन को स्थापित करके उसे ठेके पर दिया गया है ताकि यहां आने वाले लोगों को चाय, नाश्ता, कॉफी, को ड्रिंक, लंच व डिनर के अतिरिक्त, प्रसाद, पारंपरिक व्यंजन, खाद्य सामग्री और जलपान आदि की बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर, सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, रणदीप सिंह व माता राम सहित बोर्ड के अन्य सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।

रेणुका विकास बोर्ड द्वारा बनाई गई कैंटीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें