फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सी एंड वी अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई समस्याएं

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सी एंड वी अध्यापक संघ का प्रतिनि​धिमंडल मुख्यमंत्री के साथ। स्रोत संघ
विज्ञापन
-संघ ने भेदभाव पर जताई आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सी एंड वी अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर राज्य अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर और महिला विंग अध्यक्षा कांता ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला।
इस दौरान कांता ठाकुर ने बताया कि संघ ने 20 वर्ष की नियमित सेवा के बाद मिलने वाली दो विशेष वेतन वृद्धियों को फिर से शुरू करने की मांग की, जिसे जनवरी 2022 से रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के अभाव के मामले में शिक्षकों ने तर्क दिया कि इस वर्ग में पदोन्नति के अवसर न होने के कारण ही 1999 से यह लाभ दिया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भेदभाव पर संघ ने आपत्ति जताई कि हिमाचल परिवहन निगम के ड्राइवर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह लाभ मिल रहा है, जबकि सी एंड वी शिक्षकों के लिए 20 जनवरी 2026 को इसे बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सी एंड वी संघ की 20 वर्ष की विशेष वेतन वृद्धि पुन: बहाल करने और जिनको यह विशेष वेतन वृद्धि मिल चुकी है उनकी रिकवरी न होने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर रवि शर्मा, जीत रघुवंशी, विनोद चौहान, बोगी गेडता, राकेश ठाकुर, अनु चोपड़ा, कृष्ण कुमार, सुरेश ठाकुर, जगदीश शर्मा, चंद्रेश, किरण बिष्ट आदि मौजूद थे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें