फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन के युवा कारोबारी वरुण सैनी का हार्ट अटैक से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। शहर के 30 वर्षीय युवा कारोबारी वरुण सैनी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शहर में ये खबर जंगल में आग की तरह फैली और शोक पसर गया। वरुण सैनी, शहर के माल रोड स्थित प्रसिद्ध क्वालिटी बेकर्स के मालिक रोटेरियन अशोक सैनी के पुत्र थे। उनके असमय निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वरुण सैनी की तबीयत बिगड़ने पर उनको तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वरुण सैनी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शहर के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। जानकारों की माने तो परिवार की स्थिति बेहद दुखद है और परिजन इस सदमें को संभाल नहीं पा रहे हैं। उनके निधन पर शहर के व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक वर्ग ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें