फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पोलिंग बूथ के बाहर दो पक्षों में मारपीट, तीन को आई चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांवटा उपमंडल के पलहोड़ी बूथ के बाहर हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर )। उपमंडल के पलहोड़ी पोलिंग बूथ पर मतदान के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गफूर, निवासी गांव पलहोड़ी, डाकघर डारपुर, थाना माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26 मई को वह सितार मोहम्मद और वाहिद हसन के साथ पलहोड़ी पंचायत घर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने गए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलते ही नासिर और अमजद ने उनके साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर वहां तैनात पुलिस कर्मी ने दोनों पक्षों को पोलिंग बूथ से बाहर निकाल दिया। गफूर का आरोप है कि बूथ से बाहर आने पर नासिर और अमजद ने उन्हें गालियां दीं। जब उन्होंने गाली देने का कारण पूछा तो मौके पर मौजूद नूर मोहम्मद और उसके बेटे फारुख व मुस्तकीम ने उनके ऊपर पत्थराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नासिर, अमजद, नूर मोहम्मद, फारुख और मुस्तकीम इन पांचों ने मिलकर गफूर, सितार मोहम्मद और वाहिद हसन के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। मारपीट में तीनों को चोटें आई हैं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें