फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पंचायत चुनावों के चलते बसों की कमी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
संगड़ाह बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
-ग्रामीण इलाकों में आवागम के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
विज्ञापन


-निगम के 36 रूट रहे बंद, सोमवार को भी रहेंगी दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/संगड़ाह/सराहां (सिरमौर)। पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान पार्टियों की रवानगी के चलते रविवार को जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। निगम की बड़ी संख्या में बसें चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर बसें बंद रहने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

जानकारी के अनुसार चुनाव ड्यूटी के लिए निगम की 60 से अधिक बसों को विभिन्न विकास खंडों में भेजा गया। इसके चलते जिले के करीब 36 रूट प्रभावित रहे। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिली, जहां पहले से ही सीमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। सुबह के समय हरिपुरधार से चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण रूट प्रभावित रहे।
विज्ञापन


हरिपुरधार, दनोई और आसपास के क्षेत्रों में यात्री बस स्टॉप पर लंबे समय तक इंतजार करते दिखाई दिए। यात्रियों ने बताया कि उन्हें समय पर बस सुविधा नहीं मिलने के कारण जरूरी कार्य प्रभावित हुए। कई लोग अस्पताल, बाजार और अन्य निजी कार्यों के लिए निकले थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं पहुंचीं।

उधर, सराहां, पांवटा साहिब और राजगढ़ उप-डिपो के अधीन आने वाले कई रूटों पर भी बस सेवाएं प्रभावित रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर यात्रियों ने टैक्सी और निजी वाहनों के माध्यम से यात्रा पूरी की, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई कि चुनावी व्यवस्थाओं के साथ-साथ आम लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। लोगों का कहना है कि पंचायत चुनावों के दौरान हर बार ग्रामीण परिवहन व्यवस्था चरमरा जाती है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


निगम के उपमंडलीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए बसें भेजे जाने के कारण 36 रूट प्रभावित रहे। उन्होंने कहा कि जिन रूटों पर सामान्य दिनों में तीन बसें संचालित होती हैं, उन्हें क्लब करके सेवाएं चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी कई रूट प्रभावित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें