फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब से विक्रमबाग देर से आ रही एचआरटीसी की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई और डीएलएड के प्रशिक्षु देर से पहुंच रहे नाहन
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के तहत विक्रम का बाग पंचायत में नाहन कालाअंब वाया विक्रमबाग बस देरी से पहुंच रही है। इसके कारण आईटीआई व डीएलएड के प्रशिक्षुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि बस विक्रमबाग सुबह 8:10 बजे के बजाय आधा घंटा देरी से आ रही है। इसके कारण निजी आईटीआई व डीएलएड के प्रशिक्षु देरी से नाहन में पहुंच रहे हैं। इस कारण उन्हें अपने शिक्षण संस्थानों में पहुंचने में भी देरी हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय युवकों में राजकुमार, पंकज, मोहित, नितिश, मुस्कान, साहिद आदि ने पथ परिवहन निगम से बस को समय पर भेजने की मांग की है।
उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि इस समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें