फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले के किसानों ने प्रदेश में बेची सर्वाधिक गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा गेहूं खरीद केंद्र सर्वाधिक 1563 मीट्रिक टन खरीद के साथ प्रदेश भर में अव्वल
विज्ञापन

सिरमौर जिला के 640 किसानों से कुल 1977 मीट्रिक टन गेहूं फसल की खरीद : अक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में गेहूं खरीद कार्य पूरा हो चुका है। इस बार जिला सिरमौर सबसे अधिक गेहूं बेचकर प्रथम स्थान पर रहा है। प्रदेश के नौ खरीद केंद्रों में 1035 किसानों से कुल 4567 मीट्रिक टन खरीद हुई है। इसमें पांवटा साहिब खरीद केंद्र में 408 किसानों से 1563 मीट्रिक टन खरीद के साथ प्रदेश में अव्वल रहा है।
वहीं, कांगड़ा के रियाली केंद्र में 180 किसानों से कुल 1200 मीट्रिक टन खरीद के साथ दूसरे तथा नालागढ़ मार्केट यार्ड केंद्र 147 किसानों से 500 मीट्रिक टन खरीद के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। पांवटा साहिब केंद्र में गेहूं फसल खरीद का कुल लक्ष्य 700 मीट्रिक टन था, विभाग ने 1563 मीट्रिक टन खरीद की है। वहीं, धौलाकुआं केंद्र में 300 मीट्रिक टन लक्ष्य से आगे निकलते हुए 414 मीट्रिक टन फसल खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी समिति जिला सिरमौर के सचिव अक्षित शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष सबसे अधिक गेहूं की खरीद जिला सिरमौर में की गई है। यहां तय लक्ष्य से दोगुना गेहूं खरीद हुई है। सभी किसानों के सीधा बैंक खातों में पैसे डाले गए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सिरमौर जिला में गेहूं खरीद का लक्ष्य 1000 मीट्रिक टन रखा गया था जिसकी अपेक्षा विभाग ने 1977 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की है। उन्होंने बताया कि धौलाकुआं गेहूं खरीद केंद्र पर 414 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई जबकि पांवटा साहिब गेहूं खरीद केंद्र पर 1563 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में 640 किसान गेहूं बेचने पहुंचे जिनकी सीधे बैंक खातों में तय समय अनुसार भुगतान डाल दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें