पुरुवाला (सिरमौर)। पुरुवाला एवं बेहड़ेवाला वृत्त के तहत बांगरण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र नवादा-5 में समर मेले का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। इस दौरान बच्चों का पंजीकरण किया गया तथा शारीरिक, सामाजिक, भाषाई और बौद्धिक विकास से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। गणित की प्रारंभिक तैयारी को लेकर भी विभिन्न अभ्यास करवाए गए। बच्चों की प्रगति का आकलन कर उनके रिपोर्ट कार्ड भरे गए। वृत्त पर्यवेक्षक पुरुवाला निर्मला देवी ने बताया कि समर मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में फूलपुर पंचायत के उपप्रधान नरेश कश्यप, नरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत नवादा की प्रधान वंदना, उपप्रधान जसमेर सैनी, बीडीसी सदस्य परमजीत कौर और वार्ड सदस्य शबाना बेगम, इंद्रजीत कौर, भीम सिंह मौजूद रहे।