फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में सरकारी आवासीय भवन की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कई भवन कभी भी हो सकते हैं धराशायी
विज्ञापन

पांवटा साहिब में स्वास्थ्य, पंचायतीराज व राजस्व विभाग के भवन जर्जर

संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल क्षेत्र में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन बने हैं। इनमें से कई भवन जर्जर हो गए हैं। दशकों पहले करोड़ों की लागत से भवन बनाए गए हैं। इनमें से कुछ सरकारी आवासों में कर्मचारी परिवार रहते हैं। लेकिन, इनकी हालत ऐसी है कि कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। कई भवन तो खंडहर बन चुके हैं। समय रहते इनकी मरम्मत या असुरक्षित घोषित कर गिराया जाना जरूरी है।

बता दें कि उपमंडल पांवटा साहिब के विभिन्न सरकारी आवासीय भवनों का दशकों पहले निर्माण करवाया गया था। इन आवासों का निर्माण इसलिए कराया गया था, ताकि कर्मचारी यहां रहकर समय पर कार्यालय पहुंच सकें। कई वर्षों से पुराने भवन खस्ताहाल हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग व कृषि भवन का दशकों पुराना किसान भवन शामिल है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब में दशकों पुराने रिहायशी भवन इतने खंडहर बन चुके हैं कि इनमें कर्मचारी डर के माहौल में रहते हैं। कुछ खस्ताहाल भवन खाली भी पड़े हैं। इन भवनों पर ताले लटके हैं। इन भवनों के चारों तरफ जंगली घास-फूस उग गई है। अस्पताल के समीप स्वास्थ्य विभाग कर्मियों के आवास, विकास खंड कार्यालय के सामने रिहायशी भवनों की दशा इतनी खराब है कि इनमें डॉक्टर और कर्मचारी रहने से कतराते हैं। कुछ भवन तो गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। अगर समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भवन कभी भी धराशायी हो सकते हैं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब विकास बंसल और सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि दशकों पुराने जर्जर रिहायशी भवनों की मरम्मत के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मिलते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें