फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बरसात से पहले तैयार होगा पांवटा साहिब में बरसाती जंबूखाला पर पुुल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात -
विज्ञापन

बरसात से पहले तैयार होगा पांवटा साहिब में बरसाती जंबूखाला पर पुुल
5.45 करोड़ बजट से सड़क चौड़ीकरण तथा पुल निर्माण कार्य प्रगति पर
पिछली बरसात में पूर्व ऊर्जा मंत्री की गाड़ी नाले में फंसना बनी थी सुर्खियां
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले बद्रीपुर-किशनपुरा मार्ग पर जंबूखाला बरसाती खड्ड पर पुल निर्माण कार्य मई माह तक पूरा हो जाएगा। नाबार्ड के तहत 5.45 करोड़ रुपये बजट से सड़क चौड़ीकरण तथा जंबूखाला पर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-07 के लिए बद्रीपुर से पुरुवाला जोहड़ों पुल तक वैकल्पिक मार्ग तैयार हो सकेगा।

बता दें कि बरसात में जंबूखाला उफान पर रहता है। दो वर्ष पहले ही पुराना कलवर्ट व सड़क बरसात में बह गई थी। विगत अगस्त माह में पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी की गाड़ी जंबूखाला बरसाती खड्ड के दलदल में फंस गई थी। इसके चलते इस खड्ड पर पुल निर्माण का मुद्दा सुर्खियों में रहा था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। विधानसभा में भी इसकी गूंज पहुंची थी।
विज्ञापन

अब बद्रीपुर से पुरुवाला तक मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। साथ ही बरसाती जंबूखाला नाले पर भी पुल का निर्माण कार्य तीव्र गति पकड़ चुका है। जंबूखाला खड्ड में पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बरसाती जंबूखाला खड्ड में 27 मीटर लंबा, 4 मीटर ऊंचा और डबल लेन सात मीटर चौड़ा पुल तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के दावों के अनुसार करीब चार किमी सड़क चौड़ीकरण कर डबल लेन तथा बरसात से पहले पुल तैयार हो गया तो लोग राहत की सांस ले सकेंगे।
लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब दलीप सिंह तोमर व सहायक अभियंता दलीप कपूर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुल योजना कार्य तीव्र गति से चल रह है। नाबार्ड योजना से 5.45 करोड़ रुपये की लागत से बद्रीपुर से पुरुवाला तक सड़क चौड़ीकरण कर डबल लेन होगी। बरसात शुरू होने से पहले ही जंबूखाला पुल तैयार कर शुरू भी करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बाक्स...
इन क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर सुविधा और राहत
बद्रीपुर से पुरुवाला तक करीब चार किलोमीटर सड़क तारकोल से पक्की व चौड़ीकरण योजना में डबल लेन होगी। जंबूखाला पुल बनने से बरसात के दौरान बद्रीपुर, किशनपुरा, संतोषगढ़, बल्लूवाला व पुरुवाला के हजारों परिवारों को बेहतर संपर्क मार्ग सुविधा मिलेगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें