फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ब्रह्माकुमारीज ने शिवरात्रि पर लगाई भव्य आध्यात्मिक प्रदर्शनी

विज्ञापन
नाहन के रानीताल पार्क में महिलाओं को भगवान शिव के बारे में बताती ब्रहमकुमारीज। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ने जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी नाहन शहर के रानीताल और कालाअंब क्षेत्रों में लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम महिलाओं ने भाग लिया।

प्रदर्शनी में भगवान शिव के आध्यात्मिक स्वरूप, आत्मा-परमात्मा के संबंध, राजयोग ध्यान, सकारात्मक सोच और जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्व को आकर्षक चित्रों और संदेशात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से शिवलिंग का आध्यात्मिक रहस्य और शिवरात्रि के वास्तविक अर्थ पर आधारित जानकारी ने महिलाओं का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मशुद्धि का अवसर है। आजकल नशा समाज को खोखला कर रहा है। इसकी जगह परमात्मा के प्यार (रूहानी नशा) को अपनाएं, जो मानसिक शांति और सच्चा सुख देता है। राजयोग ध्यान के अभ्यास से मन की शांति, तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। महिलाओं ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

यह प्रदर्शनी न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने वाली रही, बल्कि लोगों को बेहतर और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देने में भी सफल साबित हुई।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें