फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रानीताल के समीप निवासी करीब 30 वर्षीय युवक पियूष की शुक्रवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी मिली है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

उधर, क्षेत्र के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था और कई बार नशे में परिवार के सदस्यों के साथ झगड़े के मामले भी सामने आते थे। बताया जाता है कि कई बार झगड़े की सूचना पुलिस तक दी जाती थी।
विज्ञापन


बता दें कि जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से युवाओं के इस प्रकार संदिग्ध मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते परिजनों की चिंता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें