पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर बोहलियों के समीप हुआ हादसा। संवाद
ट्रक-स्कूटी की टक्कर में सराहां के युवक की मौत
पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर बोहलियों में हुआ हादसा
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौैर)। पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाइवे-07 पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में सराहां के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह 6:30 बजे के आसपास हुआ।
जानकारी के अनुसार सराहां निवासी 19 वर्षीय अक्षय पुत्र गोपाल अपनी स्कूटी एचपी 16एए-1077 पर पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ से एक ट्रक संख्या एचपी 17एफ-3591 नाहन की ओर आ रहा था। इस बीच बोहलियों के समीप एक तीखे मोड पर स्कूटी ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टकराने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी सड़क पर आ गए। इस हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत नाहन सदर थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक निरीक्षक धर्मपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर सोमदत्त ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर बोहलियों के समीप हुआ हादसा। संवाद