फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गोगामाड़ी-माजरा मार्ग पर निर्माणाधीन भवन में मृत मिला 25 वर्षीय युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोगामाड़ी-माजरा मार्ग पर निर्माणाधीन भवन में मृत मिला 25 वर्षीय युवक
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर चलेगा मौत के कारण का पता : योगेश रोल्टा
कहा, माजरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले गोगामाड़ी श्मशानघाट मार्ग के समीप एक युवक संदिग्ध रूप से मृत पड़ा मिला है। युवक का शव एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा होने की सूचना पुलिस थाना में दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
आशंका जतार्ई जा रही है कि नशा करने से युवक की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। माजरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार माजरा थाना में ग्रामीणों ने सूचित किया कि एक व्यक्ति संदिग्ध
रूप से गोगामाड़ी श्मशानघाट माजरा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मृत पड़े युवक की पहचान अमन (25) पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी सिंह निवासी किशनपुरा भाटवाली पंचायत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती तौर पर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि नशे के चलते युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव के समीप मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया। घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। इसके बाद माजरा थाना पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। माजरा पुुलिस थाना टीम गहनता से मामले की जांच कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें