फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में बीडीओ कार्यालय को अपना भवन नसीब नहीं

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय ददाहू का भवन जो सुरेंद्राश्रम में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
पंचायत के अधीन सुरेन्द्राश्रम में चल रहा कार्यालय
विज्ञापन


यात्रियों के ठहरने से होने वाली आय पर भी असर

योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय ददाहू में नए खोले गए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय को अब तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। स्थायी व्यवस्था न होने के चलते बीडीओ कार्यालय फिलहाल ददाहू के एकमात्र सार्वजनिक विश्राम स्थल सुरेन्द्राश्रम (सराय) में संचालित किया जा रहा है। यह सराय ददाहू ग्राम पंचायत के अधीन आती है।

ग्रामीणों और यात्रियों के रात्रि विश्राम के लिए उपयोग में आने वाले सुरेन्द्राश्रम के दो हाल (कमरों) को पंचायत ने बीडीओ कार्यालय के हवाले कर दिया है। इससे जहां पंचायत को हर माह होने वाली आय से हाथ धोना पड़ रहा है, वहीं पंचायत कार्यालय और बीडीओ कार्यालय एक ही भवन में संचालित होने से व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रहीं हैं।
विज्ञापन


ददाहू क्षेत्र धार्मिक व पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां श्री रेणुकाजी झील और अन्य धार्मिक स्थलों के कारण सालभर श्रद्धालुओं व यात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में सुरेन्द्राश्रम ददाहू में रात्रि विश्राम का विकल्प रहता है। दो कमरों के बीडीओ कार्यालय के उपयोग में आने से यात्रियों को ठहरने में कठिनाई हो रही है, जबकि पंचायत की आमदनी भी प्रभावित हुई है।

जानकारी के अनुसार बीडीओ कार्यालय के लिए स्थायी भवन निर्माण को लेकर राजस्व विभाग से करीब 10 बीघा भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। हालांकि ददाहू क्षेत्र में राजस्व विभाग के पास इतनी अधिक और उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने से स्थिति उलझी हुई है।

-बाक्स

नए खुले बीडीओ कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए राजस्व विभाग को पत्र भेजकर लगभग 10 बीघा भूमि की मांग की गई है, ताकि विभाग की अपनी भूमि पर कार्यालय भवन का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन

-बलबंत सिंह, अधीक्षक, बीडीओ कार्यालय ददाहू

बाक्स-

बीडीओ कार्यालय भवन के लिए 10 बीघा भूमि की मांग की गई है, लेकिन राजस्व विभाग के पास इतनी अधिक उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विकल्पों की तलाश की जा रही है। वन विभाग से भी सहयोग मांगा गया है। शीघ्र ही पर्याप्त भूमि का चयन कर लिया जाएगा।

जय सिंह ठाकुर, तहसीलदार ददाहू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें