फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
राजबन में भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर बैठकमें भाग लेते जिला व स्थानीय इकाईयों के सदस्य:
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया
मजदूर संगठन का गौरवमयी इतिहास रहा है : यशपाल शर्मा
राजबन सीसीआई इकाई परिसर में कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारतीय मजदूर संघ जिला सिरमौर ने भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान मजबूर संघ से जुड़े सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। सीसीआई सीमेंट इकाई राजबन में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े सन फार्मा कंपनी, डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब, सीसीआई राजबन, बिजली बोर्ड, बियर प्लांट व अन्य कंपनियां के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्य यशपाल शर्मा और जिला सिरमौर के अध्यक्ष इंद्रमोहन शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मजदूर संगठन हमेशा हक की आवाज बुलंद करता रहा है। संगठन का गौरवमयी इतिहास रहा है। मजदूर संगठन के गठन से लेकर अब तक की कई महत्वपूर्ण संघर्ष भरी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगठन से जुड़े सदस्यों की समस्याओं को सुना और समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई के प्रधान इंद्र मोहन शर्मा, सीसीआई राजबन इकाई के प्रधान सुरेंंद्र सिंह, डेंटल इकाई के प्रधान हरीश सिंह, सन फार्मा कंपनी के प्रधान गौरव चौहान व बीयर इकाई यूनियन के प्रधान दीक्षित समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें