फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, लगभग 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
माजरा में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर मेरा गांव मेरा देश संस्था ने माजरा में किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। कारगिल विजय दिवस पर मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था और देवभूमि ब्लड सेंटर देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में माजरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में लगभग 50 रक्तदाताओं ने महादान किया।
इस अवसर पर देवभूमि ब्लड सेंटर, देहरादून की टीम से डॉ. आयुषी एवं डॉ. संजय ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करनी चाहिए। उनका कहना था कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और रक्तदान से बड़ा कोई मानव सेवा का कार्य नहीं है। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में लगभग 50 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
संस्था की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा एवं निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता ने कहा कि कारगिल के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल श्रद्धासुमन अर्पित करने से नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने से मिलती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। देवभूमि ब्लड सेंटर की टीम के सदस्य कविता, तरुण एवं राजन ने पूरे शिविर के दौरान रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त संग्रह एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर इसरार मोहम्मद, अमित कुमार, नीरज बंसल, विवेक गुप्ता, राजेश कुमार, रामलाल, रामपाल, प्रदीप चौधरी, हरीश कुमार, कमल कश्यप, हेमंत कश्यप सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

माजरा में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें