फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब में शिविर में 51 यूनिट हुआ रक्तदान

विज्ञापन
कालाअंब में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदान करते व्य​क्ति। स्रोत क्लब
विज्ञापन
-रोटरी क्लब नाहन समाज सेवा के क्षेत्र में कर रहा अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य : रचित शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने विर्गो एल्यूमिनियम इंड्रस्ट्री व ब्लड बैंक नाहन के सहयोग से कालाअंब में कंपनी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उद्योग विभाग केंद्र सिरमौर के महाप्रबंधक, रचित शर्मा ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष लघु उद्योग अखिल माहेश्वरी एवं प्रबंध निदेशक विर्गो इंडस्ट्री मानव अरोड़ा ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। चिकित्सा विभाग से डॉ. जायसवाल, स्वाति एवं इंदरजीत की टीम ने रक्त संग्रहण का सफल संचालन किया।
रोटरी क्लब नाहन की ओर से अध्यक्ष मनीष जैन, सचिव भविष्य गौतम, दीप सैनी, राजेश सोलंकी सहित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यातिथि ने कहा कि रोटरी क्लब नाहन की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। उन्होंने क्लब की टीम भावना, अनुशासन और समर्पण की खुलकर प्रशंसा करते हुए इसे अन्य संस्थाओं के लिए एक आदर्श बताया। मानव अरोड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब नाहन के साथ इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहयोग करना गर्व की बात है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है और रोटरी क्लब नाहन सदैव समाज हित में ऐसे कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना है तथा अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य से जोड़ना है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यही सहभागिता ऐसे अभियानों को सफल बनाती है।
अंत में रोटरी क्लब नाहन की ओर से सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं चिकित्सा टीम का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें