फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को सौंपा 98 यूनिट रक्त

विज्ञापन
ददाहू अस्पताल में आयोजित ​शिविर में रक्तदान करते युवा। संवाद
विज्ञापन
आरोग्य सेवा समिति ने ददाहू में लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। मानवता व स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी आरोग्य सेवा समिति ने सिविल अस्पताल ददाहू में रविवार को 20वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 98 यूनिट रक्त एकत्रित करके मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक को सौंपा गया। शिविर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय धर्मपाल परमार और सदस्य स्वर्गीय जगदीश त्रिपाठी की याद में लगाया गया।

सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डाॅ. अशोक ठाकुर ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार का विकार, दुष्प्रभाव व रोग उत्पन्न नहीं होता लेकिन खून की एक बूंद से किसी व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है।
विज्ञापन


शिविर को लेकर रक्तदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। दुर्गम ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी युवा रक्त देने सिविल अस्पताल पहुंचे। इसमें महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने बताया कि यह संस्था बीते दो दशकों से जरूरतमंद रोगियों की सेवा के साथ-साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. विनीत सैनी, ब्लड बैंक की ओर से स्वाति, नेहा व इंदर सिंह और समिति की ओर से बलिंद्र शास्त्री, वीर सिंह ठाकुर, अर्जुन अत्री, पूर्ण जोशी, शबनम आर्य, उर्मिल शर्मा, दीपक भारद्वाज, रिचा आर्य, मुकेश शर्मा, सुषमा अरोडा व अनुराधा सूद सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें