हरिपुरधार। शिक्षा खंड संगड़ाह की खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग के प्रांगण में विधिवत शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बोबी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी के पहले मुकाबले में डॉ वाईएस परमार मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरिपुरधार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डॉ वाईएस परमार मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरिपुरधार की टीम का सामना अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार की टीम से होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। संवाद