भाजयुमो पांवटा मंडल इकाई खस्ताहाल सड़कों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
बरसात का दौर समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीएम पांवटा साहिब को क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवा मोर्चा ने प्रशासन से सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी, नितिन शर्मा तथा भाजपा मंडल महामंत्री तरनजीत सिंह गिल प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि इससे पूर्व भी सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन के समक्ष मामला उठाया गया था और उन्हें बरसात समाप्त होने के बाद सड़कों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया था। अब बरसात का दौर समाप्त होने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता और वाहन चालकों को राहत मिल सके। खस्ताहाल सड़कों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।-