फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाजयुमो पांवटा साहिब के शिविर में 76 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो पांवटा साहिब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते पूर्व
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब विधानसभा इकाई की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत एक निजी होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया। इस दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 76 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है।

शिविर के शुभारंभ पर विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्य पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। रक्तदान शिविर भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, पांवटा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, आंजभोज मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता और भगवान दास चौधरी सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में पवन पटियाल, केशव चौहान, नीरज चौहान, रोहित चौधरी, देव चौधरी, दीपांशु राणा, अमन खापड़ा, संदीप तोमर, सुनील चौधरी, रणवीर सिंह, नवनीत चौधरी, सुंदर सिंह और तरनजीत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें