फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब की बदहाली पर भाजपा की जन आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की खस्ताहालत, बंद जन संस्थानों और अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

बिंदल की अगुवाई में टोल बैरियर से पेट्रोल पंप तक निकाली रैली, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बदहाल सड़कों और बंद जन संस्थानों के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में जन आक्रोश रैली निकाली गई। भाजपा मंडल त्रिलोकपुर के पदाधिकारियों और लोगों ने टोल बैरियर से त्रिलोकपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप तक रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रैली को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद कालाअंब मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने त्रिलोकपुर सड़क की खस्ताहालत, जलभराव और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर का मुद्दा उठाया। इसके अलावा कालाअंब-सकेती सड़क, मोगीनंद-सकेती पुल और रामपुर जट्टान को एनएच-07 से जोड़ने वाले रास्ते की बदहाली पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन

बिंदल ने कालाअंब उपतहसील कार्यालय और पांच पटवार सर्किल बंद होने, नाहन-त्रिलोकपुर सड़क पर टिपर-ट्रकों की अवैध पार्किंग तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र और पीएचसी बंद होने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने सुक्खू सरकार और नाहन विधायक अजय सोलंकी पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रधान यशपाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान इस्लाम, विजय शर्मा, सुशील शर्मा, राजकुमार मित्तल, सचिन गोयल, राकेश गर्ग और गौरव गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें