-सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर फहराएंगे पार्टी का ध्वज : हितेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों के सभी 106 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ समिति के सदस्य अपने-अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराएंगे। इस अभियान के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने का उद्देश्य है। हितेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर लगाए गए ध्वज के साथ फोटो लेकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे। साथ ही सरल ऐप पर भी अपलोड करेंगे, ताकि कार्यक्रम की व्यापकता और संगठन की सक्रियता का प्रदर्शन किया जा सके। संवाद