फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़कों की बदहाली पर भाजपा ने मोगीनंद में किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
मोगीनंद में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति पर नारेबाजी करते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पर बरसे डॉ. बिंदल, कहा- जनविरोधी काम कर रही है सुक्खू सरकार
विज्ञापन

कहा, लाखों का राजस्व देने वाले उद्योगों को जाने वाली बदहाल सड़कों पर लगा रहे मिट्टी का मरहम
संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड के गांव मोगीनंद में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बिंदल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब–मोगीनंद–खैरी–सैनवाला की सड़कें जर्जर हालत में हैं, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार को जनता की परवाह नहीं बल्कि अपने मित्रों को लाभान्वित करने में व्यस्त हैं। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को उद्योगों के माध्यम से लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, उन्हीं सड़कों को आज मिट्टी डालकर समतल करने की खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता आज टूटी सड़कों पर चलने को मजबूर है और रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा झेल रही है, लेकिन सरकार पूरी तरह जनविरोधी रवैया अपनाए हुए है। प्रदर्शन से पहले निचला मोगीनंद से ऊपरी मोगीनंद तक एक रोष मार्च भी निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सड़कें दुरुस्त करने, जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र करने के लिए नारे लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को केवल धोखा और तकलीफें दी जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, संदीपक तोमर, राजकुमार मित्तल, अंकुर राणा, कुसुम देवी, श्यामा देवी, लीला देवी, सुभाष चंद, नीरज और पूर्व प्रधान राजेश चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें