फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कारगिल विजय दिवस पर भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा मंडल सूरजपुर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वीर शही
विज्ञापन
विधायक सुखराम चौधरी ने शहीद शेर सिंह के परिजनों को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की ओर से सूरजपुर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर वीरों को नमन करते हुए क्षेत्र के वीर सपूत शहीद शमशेर सिंह को पुष्प एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी ने शहीद शेर सिंह के सुपुत्र पंकज चौधरी को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए दुर्गम कारगिल की चोटियों से दुश्मन को खदेड़कर तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुष्ण रखा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, त्याग और वीरता की अमर गाथा है तथा हमें अपने वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया। इसके उपरांत सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए सामूहिक राष्ट्रगान किया। विधायक सुखराम चौधरी ने शहीद शेर सिंह के पुत्र पंकज चौधरी को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा मंडल सूरजपुर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वीर शही

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें