डाॅ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में लक्ष्मी नारायण मंदिर को संवारा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल की अगुवाई में मंदिरों में सफाई अभियान चलाया। सुबह के समय सभी कार्यकर्ता पहले कालीस्थान मंदिर पहुंचे और वहां की सफाई की। इसके बाद डाॅ. राजीव बिंदल समेत दूसरे कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर की सफाई की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मंडल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व नाहन मीडिया प्रभारी धीरज गर्ग, मधु अत्री, अमित अत्री, अलका गर्ग, विशाल तोमर, संजय गोयल, ममता भारद्वाज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।