क्या है गारंटी
प्रदेश कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1500-1500 रुपये देने की गारंटी दी थी। भाजपा विधायकों के अनुसार, चार साल बीत जाने के बाद यह कुल राशि 72000 रुपये हो गई है। विधायकों ने सरकार पर इस वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को अब यह पूरी देनदारी चुकानी चाहिए।
भाजपा ने महिलाओं के प्रदर्शन का किया समर्थन
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि गुरुवार जोरावर स्टेडियम में महिलाएं इकट्ठा हुई हैं। वे प्रदेश सरकार से अपनी बकाया राशि एक साथ देने की मांग कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इन महिलाओं की मांग को उचित ठहराया। उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।