भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. बिंदल ने नाहन में सुनी मन की बात
बूथ नंबर 82 शंभुवाला में कार्यकर्ताओं के साथ सुना कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 82, शंभूवाला में भाजपा जिला, मंडल पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस मौके पर डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल का जिक्र किया, इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री और हिमाचल का कितना गहरा नाता है।
उन्होंने कहा 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को असम के चराईदेव मैदाम के बारे में अवगत करवाया जिसको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया जा रहा है। इस सूची में यह भारत का 43वां स्थल होगा, लेकिन पूर्वोत्तर से यह पहला स्थल होगा। चराईदेव का अर्थ है पहाड़ियों पर चमकता हुआ शहर, यह अहोम वंश की पहली राजधानी थी। अहोम वंश के लोग पारंपरिक रूप से अपने पूर्वजों के पार्थिव अवशेषों और अपनी कीमती वस्तुओं को मोइडम में रखते थे।
-संवाद