फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाजपा ने 2027 के चुनाव के लिए कसी कमर, बूथ मजबूती पर जोर

Sat, 17 Oct 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
पांवटा साहिब में जिला पदाधिकारी बैठक में भाग लेते भाजपा के नेता, कार्यकर्ता व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र
विज्ञापन

पांवटा साहिब में दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक, सुखराम चौधरी और सुरेश कश्यप भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। वह तारूवाला स्थित ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और रमेश तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद सुरेश कश्यप और विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, ग्राम केंद्र प्रमुखों और प्रभारियों को संगठन की अहम कड़ी बताते हुए नियमित बैठकें करने, जनता से संपर्क बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी लगातार जनता के बीच रहकर करनी चाहिए। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

सांसद सुरेश कश्यप और विधायक सुखराम चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ काम करने और विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत टीम और जनता से निरंतर संपर्क आगामी चुनाव की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें