फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन नगर परिषद के चुनावी रण के लिए मैदान में उतरे 13 भाजपा समर्थित उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद चुनावों को लेकर चुनावी पारा अपने सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी के समर्थित सभी 13 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने शहर के सभी 13 वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार उतारने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रति पक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के साथ एक-एक नाम पर चर्चा की। शनिवार को भाजपा उम्मीदवारों से नामांकन प्रक्रिया करवाने के बाद जिला अध्यक्ष ने सभी 13 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की।
विज्ञापन


इस बार शहर के 13 वार्डों में जहां नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं पुराने अनुभवी चेहरों पर भी दांव खेला गया है। शहर के वार्ड नंबर 1 ढाबों से शुभम सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है, जो कि इससे पूर्व वार्ड नंबर 9 से पार्षद रह चुके हैं। वार्ड नंबर दो हरिपुर से इस बार साफ सुथरी छवि के नये चेहरे मनीष जैन पर दांव खेला गया है। मनीष जैन रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष भी हैं और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वार्ड नंबर 3 शांति संगम से नए चेहरे आशा भारद्वाज को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 4 शमशेर गंज से नगर परिषद की पूर्व दिवंगत चेयरमैन रेखा तोमर की पुत्रवधू पूजा तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार वार्ड नंबर 5 अमरपुर से नए चेहरे सीमा अत्री, वार्ड नंबर 6 नया बाजार से नए चेहरे अर्पिता बक्शी, वार्ड नंबर 7 उपरली टोली से नए चेहरे अभिषेक चौधरी को पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 8 रानीताल से संजय चौहान, वार्ड नंबर 9 मियां का मंदिर से नए चेहरे कौशल्या देवी को भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। वार्ड नंबर 10 कच्चा टैंक से नए चेहरे संजय पुंडीर, वार्ड नंबर 11 जगन्नाथ मंदिर से पूर्व पार्षद संध्या अग्रवाल पर दांव खेला गया है। वार्ड नंबर 12 नावनी का बाग से पूर्व में नामांकित प्रत्याशी रहे प्रदीप सहोत्रा और वार्ड नंबर 13 वाल्मिकी बस्ती से संजना कौर को उम्मीदवार बनाया गया है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें