फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महासू देवता के मिलन पर पशमी गांव में बिशु मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिलाई/रोनहाट(सिरमौर)। शिलाई से दो किलोमीटर दूर पशमी गांव में महासू देवता के मिलन के उपलक्ष्य में पहली बार भव्य बिशु मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक जातर निकाली और बिशु स्थल तक होजूरा गीत गाते हुए पहुंचे। मेले में ठोडा नृत्य का भी आयोजन किया गया, जो धीरे-धीरे लुप्त होती पारंपरिक लोक कला है।
विज्ञापन


इससे पूर्व जब द्राबिल के बोठा महासू महाराज जब उत्तराखंड से छत्रधारी चालदा महासू के मिलन हेतु पशमी पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। महासू समिति के अध्यक्ष प्रकाश चौहान ने बताया कि उत्तराखंड से पहली बार गांव पशमी पहुंचे छत्रधारी चालदा महासू के आगमन पर महासू देवता के नाम पर बिशु मेला आयोजित किया गया, जिससे पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि द्राबिल के बोठा महासू अपने भाई चालदा महासू से मिलने पशमी आए थे, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें