फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव ध्वजा और ठोडा नृत्य के साथ शुरू हुआ बिशू मेला

विज्ञापन
अंधेरी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शुरू हुए बिशू मेले में उमड़े लोग। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के ग्राम अंधेरी में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक शिरगुल महाराज बिशू मेला रविवार को देव ध्वजा और ठोडा नृत्य के साथ शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी डॉ. विक्रम नेगी ने धनुष बाण चलाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं, पौराणिक संस्कृति का संरक्षण जरूरी है, इससे हमारी पौराणिक सभ्यता संरक्षित रहेगी।
इससे पूर्व मेले के शुभारंभ पर गांवों के लोग धनुष बाण, लाठियां, डांगरे हाथों में लहराते हुए नाचते गाते पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मेला मैदान में पहुंचे। यहां ठोडा नृत्य धनुष बाण के साथ खेला गया।
विज्ञापन

बता दें कि महाभारत कॉल पर आधारित यह मेला शाठी व पांशी दो समुदाय के लोगों के बीच होता है। इसमें शाठी खुद को कौरव और पांशी अपने को पांडव दल का मानते हैं। इसके चलते यहां दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे को ललकारते हुए मैदान में पहुंचते हैं।
रविवार को भी यही नजारा यहां देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कृष्ण लाल, सहायक अभियंता हरिचंद चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी तपेंद्र ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत अंधेरी विक्रम सिंह, मेला प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भजन सिंह, उपप्रधान कामेश्वर, पूर्व प्रधान जगत सिंह, राजेंद्र ठाकुर, हिमाचली लोक गायक दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अंधेरी में बिशू मेले शुभारंभ अवसर पर धनुष बाण चलाकर ठोडा खेलते एसडीएम डॉ. विक्रम नेगी। संवाद- फोटो : NAHAN

अंधेरी में बिशू मेले के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ठोडा खेलते कलाकार।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें