फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, सवार घायल

Thu, 14 Dec 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरघाट-पांवटा संपर्क मार्ग पर कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन

हिट एंड रन मामले की छानबीन में जुटी पुरुवाला पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-रामपुरघाट मार्ग पर एक हादसा हो गया। एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। जबकि सवार घायल हो गया है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुरुवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रवि (37) पुत्र रोशन निवासी गांव अरईवाला तहसील छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया कि वह खोड़ावाला से वाया रामपुरघाट ट्रैक्टर को लेकर केदारपुर की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर को लेकर देर शाम मतरालियों पेट्रोल पंप से थोड़ा पीछे एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचने पर देखा कि पांवटा की तरफ से एक बाइक आई, जिस पर दो लोग सवार थे। बाइक के पीछे से पांवटा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए और कार चालक अपनी कार को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चालक रजत (28) पुत्र सोनी निवासी कपूरपुर, तहसील सहारनपुर, उत्तर प्रदेश और पीछे बैठे शाहदाब (21) पुत्र दिलशाद निवासी नराजोडता तहसील व जिला मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश घायल हो गए।
दोनों घायलों को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने रजत को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुरुवाला थाना के तहत पड़ने वाले रामपुरघाट बूथ के मुख्य आरक्षी दयाल सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। मौके से फरार आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें