बोले, यहां पर जातीय भेदभाव चरम पर, एट्रोसिटी एक्ट रहना चाहिए प्रभावी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई/ददाहू (सिरमौर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल रेणुका जी में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने रेणुका मंडल के अध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता में राज्यपाल को ज्ञापन देकर गिरिपार में अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों के संरक्षण की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र यदि एसटी क्षेत्र घोषित होता है तो उनको कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन यहां रह रहे अनुसूचित जाति वर्ग के हितों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। उनके हितों को पहले संरक्षित किया जाना चाहिए। इसमें एट्रोसिटी एक्ट मुख्य रूप से एक है। इसका यहां होना जरूरी है क्योंकि इस क्षेत्र में जातीय भेदभाव बहुत होता है। उन्होंने कहा कि यदि यह क्षेत्र एसटी घोषित होता है तो यह सुनिश्चित किया जाए कि एट्रोसिटी एक्ट को किसी प्रकार का नुकसान न हो और वह पहले की तरह प्रभावी रहे।
इस मौके पर उपाध्यक्ष नरेश कुमार, राजेश कुमार, अनिल, शुभम, कमलेश, धर्म सिंह और राजकुमार आदि मौजूद रहे।
-संवाद